रेनू खरड़िया राजस्थान व्याख्याता भर्ती में प्रथम:RPSC स्कूल व्याख्याता (गणित) परीक्षा 2024 में प्रदेश में रहीं अव्वल
रेनू खरड़िया राजस्थान व्याख्याता भर्ती में प्रथम:RPSC स्कूल व्याख्याता (गणित) परीक्षा 2024 में प्रदेश में रहीं अव्वल
सूरजगढ़ : पंचायत समिति क्षेत्र के बेरला गांव की रेनू खरड़िया ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित स्कूल व्याख्याता (गणित) भर्ती परीक्षा 2024 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रेनू राजवीर सिंह खरड़िया और राजबाला की बेटी हैं। रेनू की इस उपलब्धि से बेरला गांव सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिणाम की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में उत्साह देखा गया, और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रेनू का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष पुनिया, प्रधान बलवान सिंह और पूर्व सरपंच वीरसिंह खरड़िया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2077676

