[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत:साहवा सर्किल के पास हादसा, दो लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत:साहवा सर्किल के पास हादसा, दो लोग घायल

तारानगर में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत:साहवा सर्किल के पास हादसा, दो लोग घायल

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात साहवा सर्किल के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान नैयासर निवासी विकास मेघवाल (22) और रातुसर निवासी प्रदीप मेघवाल (21) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर तारानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल तारानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उनकी देखभाल कर रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस टक्कर में कोई जनहानि नहीं हुई। तारानगर थाना के एएसआई सुमेर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles