[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओडीओपी नीति–2024 से मुरारी प्रजापत के उत्पादों को मिला डिजिटल मार्केट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओडीओपी नीति–2024 से मुरारी प्रजापत के उत्पादों को मिला डिजिटल मार्केट

ओडीओपी नीति–2024 से मुरारी प्रजापत के उत्पादों को मिला डिजिटल मार्केट

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देने और क्षेत्रीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से लागू “एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) नीति–2024” प्रभावी साबित हो रही है।

इसी क्रम में चूरू जिले के उद्यमी मुरारी प्रजापत की सफलता की कहानी सामने आई है, जिन्होंने इस योजना का लाभ उठाकर अपने फर्नीचर व्यवसाय को डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया है। सीमित संसाधनों के साथ शुरू किया गया उनका लकड़ी फर्नीचर निर्माण कार्य शुरुआती दौर में विपणन की कमी के कारण संघर्ष कर रहा था।

मुरारी प्रजापत ने बताया कि जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के माध्यम से उन्हें ओडीओपी नीति की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने अपनी इकाई के लिए वेबसाइट विकसित करवाई, जिस पर उन्हें “वेबसाइट डेवलपमेंट फीस पुनर्भरण योजना” के तहत 75 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद उनके उत्पादों की पहुंच व्यापक हुई और अब उन्हें ऑनलाइन माध्यम से नियमित ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि के साथ-साथ व्यवसाय का विस्तार भी संभव हुआ है।

मुरारी प्रजापत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ओडीओपी नीति से उनके उद्यम को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल छोटे उद्यमियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है और इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है।

Related Articles