झुंझुनूं एसपी ने उदयपुरवाटी थाने का निरीक्षण किया:स्टाफ से बातचीत, क्राइम कंट्रोल और अवैध गतिविधियों पर लगाम के निर्देश दिए
झुंझुनूं एसपी ने उदयपुरवाटी थाने का निरीक्षण किया:स्टाफ से बातचीत, क्राइम कंट्रोल और अवैध गतिविधियों पर लगाम के निर्देश दिए
उदयपुरवाटी : झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने शनिवार को उदयपुरवाटी पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर पूर्ण लगाम लगाने के कड़े निर्देश दिए।
थाने की व्यवस्थाओं एवं लंबित मामलों की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के समस्त स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए पेंडिंग चल रहे मामलों की प्रगति रिपोर्ट जांची। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी विस्तार से सुना।
सुरक्षा दीवार और बुनियादी ढांचा
थाने की सुरक्षा को लेकर एसपी सागर ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही। उन्होंने बताया कि थाने की सुरक्षा दीवार के निर्माण को लेकर जल्द ही फाइल का अवलोकन किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अवैध गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस
क्षेत्र में सक्रिय अवैध धंधों पर चर्चा करते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इसके लिए पुलिस टीम को एक सुनियोजित योजना के तहत कार्य करने एवं प्रभावी गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी रामपाल मीणा ने एसपी कावेंद्र सिंह सागर को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर एसआई ओमप्रकाश, सुभाष चंद्र, जीवनराम सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा, जिनसे एसपी ने सीधा संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2076976

