[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा को मिला शेखावाटी भूषण सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा को मिला शेखावाटी भूषण सम्मान

पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर खेतड़ी के गोपाल कृष्ण शर्मा को मिला शेखावाटी भूषण सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर खेतड़ी के पर्यावरण प्रेमी गोपाल कृष्ण शर्मा को शनिवार को सीकर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित ‘प्रत्युषा’ समारोह में शेखावाटी भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में यह सम्मान पूर्व निदेशक एनसीईआरटी दिल्ली प्रो. जगमोहन सिंह राजपूत एवं विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अनिल कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण शर्मा के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई।गौरतलब है कि गोपाल कृष्ण शर्मा पिछले करीब 50 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे विशेष रूप से बरगद व पीपल जैसे पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पौधों को तैयार कर उन्हें आमजन को निशुल्क वितरित करते हैं।

उनके इस निरंतर प्रयास से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में उल्लेखनीय योगदान मिला है।गोपाल कृष्ण शर्मा के समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें पूर्व में भी कई बार उपखंड एवं जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। अब शेखावाटी भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और युवाओं को भी प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।सम्मान मिलने पर खेतड़ी सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने गोपाल कृष्ण शर्मा को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles