[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मिडीया टीम ने नगरपालिका को, पंचायती राज ने रेवेन्यू टीम को हरा कर पहुंची सेमी फाईनल, में आज होगे सेमी फाईनल मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मिडीया टीम ने नगरपालिका को, पंचायती राज ने रेवेन्यू टीम को हरा कर पहुंची सेमी फाईनल, में आज होगे सेमी फाईनल मुकाबले

मिडीया टीम ने नगरपालिका को, पंचायती राज ने रेवेन्यू टीम को हरा कर पहुंची सेमी फाईनल, में आज होगे सेमी फाईनल मुकाबले

खेतड़ी नगर : केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन शुक्रवार को मिडीया एवं नगरपालिका की टीम के बीच पहला क्वार्टर फाईनल कड़ा मुकाबला खेला गया। मिडीया टीम ने नगरपालिका को 17 रन से हरा कर सेमी फाईनल में प्रवेश किया।

एसडीएम सुनील चौहान ने बताया कि केसीसी के नेहरू मैदान में स्वामी विवेकानंद इंटर डिपार्मेंट डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन शुक्रवार को पहला क्वार्टर फाईनल मुकाबला मिडीया एवं नगर पालिका टीम के बीच खेला गया। मिडीया टीम ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में 122 रन बना कर ऑल आउट हो गई। मिडीया की तरफ से मुकेश सैनी ने 25 गेंदों पर दो छक्के व 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाएं। जवाब में मिडीया के मंजीत तंवर ने 15 रन देकर दो विकेट, जतीन जांगिड़, मुकेश सैनी, विनय ने अपनी टीम के लिए एक-एक विकेट लेते हुए नगरपालिका की टीम को छह विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बनाने दिए, मिडीया ने 17 रनों से मैच जीत कर सेमी फाईनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। मिडीया के मुकेश सैनी को मैन ऑफ दा मैच चुना गया।

दुसरा क्वार्टर फाईनल मुकाबला पंचायती राज एवे रेवेन्यू के बीच खेला गया जिसमें पंचायती राज ने एक तरफा मैच जीत कर सेमी फाईनल में प्रवेश किया। पंचायती राज विभाग ने पहले बलेबाजी करते हुए 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाते हुए मेडिकल विभाग के 210 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा। पंचायती राज के सुनील कुमार ने 32 गेंदों पर 72 रन बना कर आउट हुए वही संजय ने 21 गेंदों में 9 छक्के, तीन चौके लगाते हुए 72 रन बनाकर नॉट आउट रहे। जवाब में रेवेन्यू की टीम 107 रन बना कर ऑल आउट हो गई, पंचायती राज के सुनील कुमार ने 21 रन देकर चार, विक्रम ने दो विकेट लेते हुए अपनी टीम को 104 रन से जीत दिलाते हुए सेमी फाईनल में प्रवेश किया। सुनील कुमार को मैन ऑफ दा मैच चुना गया। शनिवार को सेमी फाईनल मुकाबले होगे। अतिथियों ने मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर एसडीएम सुनील चौहान, डीएसपी जुल्फीकार अली, तहसीलदार सुनील मील, समाज सेवी हरीराम गुर्जर, बबलू अवाना, बीसीएमओ डा. हरीश यादव, डा. महेंद्र सैनी, सुनील सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles