शहीद दीपचंद वर्मा को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए, जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तैनात थे
शहीद दीपचंद वर्मा को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि:जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए, जम्मू-कश्मीर के सोपोर में तैनात थे
खंडेला : सीआरपीएफ के वीर जवान शहीद दीपचंद वर्मा को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, युवाओं और ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। सभी ने शहीद के अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।
बावड़ी निवासी दीपचंद वर्मा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कार्यरत थे। उन्होंने देश सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म माना। 1 जुलाई 2020 को जम्मू-कश्मीर के सोपोर (बारामूला) में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ के दल पर हमला किया गया था। इस हमले में उन्होंने अदम्य वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

शहीद दीपचंद वर्मा के बलिदान ने पूरे देश को गर्व और शोक से भर दिया था। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रेरणा बने रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद दीपचंद वर्मा का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने युवाओं से शहीद के आदर्शों को अपनाने तथा देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर सीआरपीएफ के अशोक कुमार, बावड़ी प्रशासक बिमला देवी, शहीद वीरांगना सरोज देवी, श्याम लाल मेघवाल, प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश, सुनील बरवड़, मालीराम सौगण, पूर्व सरपंच गोपाल सिंह बाजिया सहित अन्य ग्रामीण एवं शहीद दीपचंद वर्मा के परिजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2236814

