शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों में धक्कामुक्की:शैलेंद्रनाथ महाराज को मानद उपाधि देने को लेकर विरोध, VC का पुतला फूंका, कल दीक्षांत समारोह
शेखावाटी यूनिवर्सिटी में छात्रों-सुरक्षाकर्मियों में धक्कामुक्की:शैलेंद्रनाथ महाराज को मानद उपाधि देने को लेकर विरोध, VC का पुतला फूंका, कल दीक्षांत समारोह
सीकर : सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह 28 मार्च को होगा। दीक्षांत समारोह में मुकुंदगढ़ के साधु शैलेंद्रनाथ महाराज को मानद उपाधि दिए जाने का विरोध शुरू हो गया है।
छात्र संगठन SFI ने शक्रुवार को यूनिवर्सिटी के कुलपति के पुतले की शवयात्रा निकाली। यूनिवर्सिटी के मेन गेट पुतला दहन किया। जब प्रदर्शनकारी यूनिवर्सिटी परिसर में घुसने लगे तो सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्कामुक्की हुई।
शैलेंद्रनाथ बाबा को बुलाया तो उग्र विरोध करेंगे
जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने कहा- जिन बाबा लोगों को समाज और शिक्षा के क्षेत्र में कोई योगदान उनको मानद उपाधि देने के विरोध में प्रदर्शन किया है। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का बतौर चांसलर स्वागत है, लेकिन यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने शैलेंद्रनाथ बाबा को बुलाया तो उग्र विरोध करेंगे। इकाई अध्यक्ष देवराज हुड्डा ने कहा- शेखावाटी यूनिवर्सिटी को मनमर्जी का अड्डा नहीं बनने देंगे।
मानद उपाधि को रेवड़ी की तरह बांटा गया
SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा- यूनिवर्सिटी की मानद उपाधि सबसे बड़ा सम्मान होता है, शैलेंद्र नाथ बाबा ने युवाओं और स्टूडेंट्स के हित में ऐसा कोई काम नहीं किया है। दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले विरोध करके यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को चेता दिया है, फिर भी मानद उपाधि को रेवड़ी की तरह बांटा गया तो कार्यक्रम का विरोध करेंगे। इस दौरान SFI की जिला कमेटी, यूनिवर्सिटी विंग और छात्रा कमेटी के पदाधिकारी व स्टूडेंट्स मौजूद थे।
अब देखिए, प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2076814

