[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:37 साल की एक अन्य महिला से भी दुष्कर्म, बेटी को जान से मारने की धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:37 साल की एक अन्य महिला से भी दुष्कर्म, बेटी को जान से मारने की धमकी

सीकर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप:37 साल की एक अन्य महिला से भी दुष्कर्म, बेटी को जान से मारने की धमकी

सीकर : सीकर में 29 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक और युवती दोनों साथ में कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच पहचान हुई। बाद में शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और फिर शादी करने से मना कर दिया। अब युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

29 साल की युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह साल 2024 में सीकर में सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान उसकी पहचान एक युवक से हुई। धीरे-धीरे युवक ने युवती से बातचीत बढ़ाई और फिर उसके साथ रिलेशन में आ गया। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

आरोपी ने इसके बाद भी कई बार युवती को शिकार बनाया। जब भी युवती शादी की बात कहती तो आरोपी युवक टालमटोल करता रहा। आखिर में उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और युवती को धमकियां देना शुरू कर दिया। अब युवती ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

37 साल की महिला से भी रेप,बेटी को जान से मारने की धमकी

सीकर जिले में 37 साल की महिला से भी रेप का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि आरोपी युवक उसे अपने साथ महाराष्ट्र लेकर गए। जहां पर उसके साथ रेप किया। आरोपी युवक और उसके साथी ने महिला की बेटी को उठाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles