[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

Paan Thandai Recipe: चिलचिलाती गर्मी से तुरंत राहत देगी ये पान ठंडाई, जानें आसान विधि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
व्यंजनस्वास्थ्य

Paan Thandai Recipe: चिलचिलाती गर्मी से तुरंत राहत देगी ये पान ठंडाई, जानें आसान विधि

Paan Thandai Recipe: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर पान ठंडाई बना सकते हैं। ये रही आसान रेसिपी

Paan Thandai Recipe : गर्मियों का मौसम है और अगर ठंडाई मिल जाए तो मजा ही आ जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर पान ठंडाई बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद सेहतमंद भी होती है।

इतना ही नहीं बल्कि उपवास के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है। साथ ही एनर्जी से भरपूर होती है और चिलचिलाती गर्मी में तुरंत राहत दिलाती है। तो चलिए जान लेते हैं कि घर पर कैसे बनाएं ये लजीज ठंडाई।

पान ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

पान के पत्ते 2, इलायची 4, पिस्ता ¼ कप, दूध 2 कप, चीनी 2 चम्मच

इस तरह से बना सकते हैं पान ठंडाई (पान ठंडाई बनाने की विधि)

पान ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आपको पान के पत्तों को लेना है। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर एक मिक्सर लें और इन पत्तों को उसमें डालें।

इसके बाद आप पिस्ता को बारीक काट लें और इलायची, चीनी, दूध के साथ पिस्ता को भी इसमें डाल दें। इसके बाद इस सभी चीजों को पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

इसके बाद जो थोड़ा और दूध डाल लें और इसे एक बार फिर से ब्लेंड करें। जब ये अच्छे से मिल जाएं तो इसमें आप अपने हिसाब से आइस क्यूब डाल दें। इसके बाद आप इसे सर्व कर सकते हैं और इससे पहले आप चाहें तो इसके ऊपर पिस्ता भी डाल कर सर्व कर सकते हैं।

 

और पढ़िए – स्वास्थ्यव्यंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। जनमानस शेखवाटी  इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले जनमानस शेखवाटी पर फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को और डाउनलोड करे–जनमानस शेखवाटी की एंड्राइड एप्लिकेशन. फॉलो करें जनमानस शेखवाटी को फेसबुकयूट्यूबटिवीटर वेब न्यू.

 

Related Articles