झुंझुनूं में कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा 50% बढ़ा:सप्लाई में भी सुधार होने की संभावना, नई गाइडलाइन जारी
झुंझुनूं में कमर्शियल गैस सिलेंडर का कोटा 50% बढ़ा:सप्लाई में भी सुधार होने की संभावना, नई गाइडलाइन जारी
झुंझुनूं : ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध के कारण बिगड़ी गैस सप्लाई अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। गैस आपूर्ति में आए सुधार को देखते हुए प्रशासन ने व्यावसायिक (कमर्शियल) गैस सिलेंडर के कोटे में भारी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।
प्लांट से पर्याप्त गैस मिलने के बाद अब नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। नए आदेशों के अनुसार, अब कमर्शियल सिलेंडर की कुल खपत का 50 फीसदी हिस्सा बाजार में सप्लाई किया जा सकेगा। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे उद्योगों को बड़ी राहत मिलेगी जो पिछले कई दिनों से किल्लत का सामना कर रहे थे।
बुकिंग नियमों में बदलाव
कीमतें बढ़ने और बुकिंग की डिमांड अचानक तेज होने के कारण आपूर्ति शृंखला (Supply Chain) प्रभावित हो गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने कमर्शियल गैस की सप्लाई को सीमित कर दिया था।बुकिंग के नियमों को कड़ा कर दिया था।
सामान्य गैस बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया था। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिन तक बढ़ा दी गई थी। मांग और आपूर्ति में संतुलन बनाने के लिए केवल 20% सप्लाई ही दी जा रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2075871


