उदयपुरवाटी में भगवा रैली के लिए कार्यालय का उद्घाटन:6 अप्रैल को निकलेगी रैली, यहीं से होगी तैयारियां
उदयपुरवाटी में भगवा रैली के लिए कार्यालय का उद्घाटन:6 अप्रैल को निकलेगी रैली, यहीं से होगी तैयारियां
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में 6 अप्रैल को प्रस्तावित भगवा रैली की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सब्जी मंडी में बजरंग दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। साधु-संतों ने विधि-विधान से फीता काटकर कार्यालय का शुभारम्भ किया। बजरंग दल सहित कई हिंदुवादी संगठनों द्वारा 6 अप्रैल को एक विशाल भगवा रैली निकाली जाएगी। यह कार्यालय रैली के सफल संचालन और उसकी तैयारियों के समन्वय के लिए खोला गया है।

उद्घाटन समारोह में तिरुपति बालाजी के महंत राम नारायण दास त्यागी, किन्नर समाज की जिलाध्यक्ष सनम बाई और सांवरिया सेठ मंदिर के महंत श्याम मनीष शरण महाराज अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर बजरंग दल के तहसील संयोजक रणसिंह, नगर संयोजक सुनील सैनी सहित प्रदीप सैनी, मुकेश बागड़ी, नितेश सैनी, शिवदयाल स्वामी, रजत मौर्य, राजेंद्र दायमा और अशोक बाबा जैसे कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2075866


