भोजासर से वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने किया वृक्षारोपण
भोजासर से वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ, पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने किया वृक्षारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : पंचायत समिति मंडावा की ग्राम पंचायत भोजासर में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के तहत वीबीजी रामजी योजना का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़ ने वृक्षारोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने योजना को ग्रामीणों के लिए रोजगार और विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र कुमार खीचड़ ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण भी होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों को 125 दिनों का रोजगार और प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी प्रदान की जाएगी। साथ ही कृषि कार्य के व्यस्त समय को ध्यान में रखते हुए दो माह के अवकाश का प्रावधान भी किया गया है, जिससे किसानों और श्रमिकों को खेती के कार्यों में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने की। विकास अधिकारी अमित चौधरी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, क्रियान्वयन और लाभों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रशासक ओमप्रकाश मील, पूर्व सरपंच नंदलाल, प्रधानाचार्य सुशीला धायल, महावीर प्रसाद मील, मोहनलाल मीणा, नरेंद्र कुमार जांगिड़, रामप्रताप (पीटीआई), गिरधारीलाल (पीटीआई), दयानंद मील, बजरंगलाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। ग्रामीणों ने योजना का स्वागत करते हुए इसे रोजगार सृजन, ग्रामीण विकास और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2236812

