[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छापोली सरकारी स्कूल के 44 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन पास:10वीं में 7 बच्चों के 90% से अधिक अंक, गांव में जुलूस निकालकर किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छापोली सरकारी स्कूल के 44 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन पास:10वीं में 7 बच्चों के 90% से अधिक अंक, गांव में जुलूस निकालकर किया सम्मान

छापोली सरकारी स्कूल के 44 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन पास:10वीं में 7 बच्चों के 90% से अधिक अंक, गांव में जुलूस निकालकर किया सम्मान

उदयपुरवाटी : राजकीय स्कूल छापोली में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का गांव में जुलूस निकालकर सम्मान किया गया।

10वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल टॉपर काजू सैनी ने 98% अंक प्राप्त किए। अन्य अव्वल रहे विद्यार्थियों में रीना भाकर (95.33%), रवीना भाकर (95%), पूजा गुर्जर (93%), प्रियांशु सामोता (92.67%), सोनल भाकर (92.50%) और ऐशिका गुर्जर (92.50%) शामिल हैं। इन सभी को माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

स्कूल प्रिंसिपल विशाल गुप्ता ने बताया कि कुल 44 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिविजन और 4 विद्यार्थियों ने सेकंड डिविजन हासिल किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सैनी, बृजलाल देवठिया और सरपंच प्रतिनिधि रामलाल सैनी अतिथि के रूप में मौजूद थे।

पूरे गांव में रैली निकालकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर पवन मीणा, नरेंद्र जालोपिया, कैलाश मीणा, अशोक बॉयल, सरिता गुप्ता, सरोज, पूनम चौधरी, कमलेश कुमावत, सुरेश सैनी, विकास निर्मल, अनिल जांगिड़, जितेंद्र मीणा, महिपाल यादव, अर्जुन यादव, रजनीश, मुकेश यादव, केशर लाल सैनी, मुकेश कुमार, रामस्वरूप कीरोड़िया, हरेंद्र वर्मा, रामस्वरूप किलानिया, गोपी चेजारा, विक्रम, लक्ष्मण मीणा, अशोक सैनी, हरिराम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles