[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर में NH-11 पर फैले पेट्रोल में लगी आग:मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजलदेसर में NH-11 पर फैले पेट्रोल में लगी आग:मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

राजलदेसर में NH-11 पर फैले पेट्रोल में लगी आग:मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर में बुधवार रात NH-11 पर सड़क पर फैले पेट्रोल में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हाईवे से गुजर रहे एक वाहन से पेट्रोल से भरा एक जरीकेन अचानक सड़क पर गिर गया था। इससे काफी मात्रा में पेट्रोल सड़क पर फैल गया। इसी दौरान अज्ञात कारणों से इस पेट्रोल में आग लग गई और लपटें तेजी से फैलने लगीं।

लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला घटनास्थल के बिल्कुल पास ही दो-तीन बाइकें खड़ी थीं। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि यदि समय रहते उन पर काबू नहीं पाया जाता, तो बाइकों की टंकियां फट सकती थीं, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क पर आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार और स्थानीय निवासी तुरंत मौके की ओर दौड़े। लोगों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए पानी और अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से आग बुझाना शुरू किया।

कुछ ही मिनटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात और स्थिति सामान्य हो सकी। यह पूरी घटना पास ही स्थित एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

Related Articles