[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेवासा धाम में रामनवमी का भव्य उल्लास, श्रीराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेवासा धाम में रामनवमी का भव्य उल्लास, श्रीराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

रेवासा धाम में रामनवमी का भव्य उल्लास, श्रीराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रेवासा धाम में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता महेश बसावतिया अपनी धर्मपत्नी संतोष बसावतिया के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने विधिवत श्रीराम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित संतों की प्रतिमाओं के समक्ष भी श्रद्धा भाव से मत्था टेका।

रामनवमी के इस महापर्व पर प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरे धाम में भक्ति का माहौल चरम पर रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं को राधवाचार्य महाराज के आशीर्वाद स्वरूप दर्शन प्राप्त हुए, जिससे भक्त भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम के दौरान भोजन प्रसादी का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सेवा भावना और भक्ति का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस मौके पर कमलेश शर्मा, डॉ. भावना शर्मा, भावेश शर्मा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे, जिन्होंने रामनवमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए अपनी आस्था अर्पित की।

Related Articles