पिलानी में 27 मार्च से चार दिवसीय ‘श्याम अमृत महोत्सव’ का आगाज
पिलानी में 27 मार्च से चार दिवसीय ‘श्याम अमृत महोत्सव’ का आगाज
पिलानी : श्री श्याम मंदिर पिलानी में 67वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर ‘श्याम अमृत महोत्सव’ का आयोजन 27 मार्च से 30 मार्च 2026 तक भव्य रूप से किया जाएगा। श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शोभायात्रा, भजन संध्या और भंडारे का आयोजन होगा।
समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 27 मार्च (शुक्रवार) को शाम 6:15 बजे निशान स्थापना के साथ होगा, जिसके बाद 7:15 बजे गायत्री दीपयज्ञ आयोजित किया जाएगा। 28 मार्च (शनिवार) को सुबह 8:15 बजे पंडित दिनेश शर्मा (झुंझुनूं) द्वारा अखंड ज्योति पाठ किया जाएगा।
29 मार्च (रविवार) को मुख्य आयोजन के तहत सुबह 7:15 बजे भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी, जो मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मैन बाजार, निहाली चौक और बड़ चौक होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा संतों के सानिध्य में संपन्न होगी, जिसमें स्वामी विश्वरूप दास जी महाराज की विशेष उपस्थिति रहेगी। मैन बाजार स्थित श्री गोपीनाथ जी मंदिर में आरती व पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शोभायात्रा में नासिक बैंड और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसी दिन रात्रि 9:15 बजे विशाल भजन संध्या (जागरण) का आयोजन होगा।
महोत्सव का समापन 30 मार्च (सोमवार) को सुबह 11:15 बजे विशाल प्रसाद भंडारे के साथ किया जाएगा।
समिति के व्यवस्थापक अरुण भौमिया (बिल्लू) ने बताया कि महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला में ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074881


