खेतड़ीनगर टाउनशिप में चोरी का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 12 मार्च को दिया था वारदात में अंजाम
खेतड़ीनगर टाउनशिप में चोरी का खुलासा:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 12 मार्च को दिया था वारदात में अंजाम
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी टाउनशिप में करीब 12 दिन पहले हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
नगदी, जेवरात समेत अन्य सामान चुराया
थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया-रोजड़ा निवासी नत्थूराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे केसीसी टाउनशिप के थर्ड सेक्टर स्थित डी-91 थर्ड बी क्वार्टर में परिवार सहित रहते हैं। 12 मार्च की शाम अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर नगदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गया था।
संदिग्धों से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पता चला कि चोरी का आरोपी जगदंबा मार्केट में एक होटल पर काम करता है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नारनौल के पीर आगा मोहल्ला निवासी राहुल सैनी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर राहुल ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपी राहुल सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस को टाउनशिप में हुई अन्य चोरियों के भी खुलने की संभावना है। साथ ही, इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2074863


