[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा:मूछों वाले श्रीराम मंदिर से हुई शुरुआत, शहरवासियों ने फूल बरसा कर किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा:मूछों वाले श्रीराम मंदिर से हुई शुरुआत, शहरवासियों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

खेतड़ी में रामनवमी पर निकली शोभायात्रा:मूछों वाले श्रीराम मंदिर से हुई शुरुआत, शहरवासियों ने फूल बरसा कर किया स्वागत

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भक्ति और उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक मूछों वाले श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए और पूरे मार्ग में श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेते हुए धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को धार्मिक विचारधाराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है और युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा

रामनवमी की यह शोभायात्रा मुख्य बाजार से शुरू होकर श्याम मंदिर, चुणा चौक, अस्पताल रोड, उपखंड कार्यालय, मुख्य बस स्टैंड, करोल बाजार और हनुमान गढ़ी सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। मार्ग में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धा के साथ जयकारे लगाए।

डीजे की धुन पर लगे श्रीराम के जयकारे

डीजे के साथ चल रही इस शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे शहर में धार्मिक और उत्सव का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर एडवोकेट संजय सुरोलिया, दिनेश कुमार, अमरचंद शर्मा, सुधीर गुप्ता, डॉ. सोमदत भगत, कैलाश स्वामी, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, सोनू अग्रवाल और निखिल शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles