इंद्रपुरा में रात्रि चौपाल, सरकारी अस्पताल की भूमि पर अतिक्रम की शिकायत, जिला कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
डॉ. गर्ग बोले जनहित में बाधा बर्दाश्त नहीं, मौके पर हुआ कई जनसमस्याओं का निस्तारण
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन का गांव के संग अभियान के तहत बुधवार रात ग्राम पंचायत इंद्रपुरा की चौपाल पर जिला कलेक्टर ने जनसमस्याएं सुनी। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस ‘रात्रि चौपाल’ में जब ग्रामीणों ने नवनिर्मित सरकारी अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल अतिक्रमण की जांच कर हटाने के सख्त निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पुरजोर तरीके से मुद्दा उठाया कि गांव में सरकारी अस्पताल का आलीशान भवन बनकर तैयार है, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा भूमि पर अतिक्रमण किए जाने के कारण आमजन को इसका पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिला कलेक्टर डॉ. गर्ग ने सख्त कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा। चौपाल में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे। आगामी गर्मियों को देखते हुए पेयजल आपूर्ति तथा ढ़ीले बिजली के तारों को दुरुस्त करना पहली प्राथमिकता हो। पेंशन, पालनहार जैसी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को बिना दफ्तरों के चक्कर काटे मिलना चाहिए। वर्षों से लंबित रास्तों व जमीन के विवादों को आपसी समझाइश तथा कानून के दायरे में मौके पर ही सुलझाया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए इस समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा है। कलेक्टर ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को त्वरित राहत पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा न आए। ढीले तारों व वोल्टेज की समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जाए। पेंशन, पालनहार और राजस्व से जुड़े लंबित प्रकरणों को मौके पर ही निस्तारित करने के प्रयास हों।
रात्रि चौपाल में अधिकारियों का भारी लवाजमा मौजूद होने से कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव हो सका। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, एसीईओ रामनिवास चौधरी, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी, जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, तहसीलदार झुडाराम कुड़ी, बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, ईओ तोफिक अहमद विद्युत एसई महेश टीबड़ा, अधिशासी अभियंता शंकर लाल सैनी, एसीबीईओ महेंद्र कुमार सैनी, भाजपा नेता विजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच मनोहर लाल सैनी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोरी लाल सैनी, अंकित ओलखा सहित सैकड़ों शिक्षा, कृषि एवं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इन्होंने कहा-
प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों का केवल पंजीकरण करना नहीं, बल्कि उनका धरातल पर समाधान करना है। ग्रामीणों को अपने छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें, यही रात्रि चौपाल की सार्थकता है। – डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर झुंझुनूं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074831


