भक्ति के रंग में ऊंटगाड़ी पर सजा राम दरबार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
भक्ति के रंग में ऊंटगाड़ी पर सजा राम दरबार, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
उदयपुरवाटी : कस्बे में स्थित गोपीनाथ जी मंदिर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर राम नवमी के पावन उत्सव पर गुरुवार को कस्बा पूरी तरह राममय नजर आया। विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह व भक्ति के साथ भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बे के ऐतिहासिक गोपीनाथ जी मंदिर से हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बृजलाल महाराज के सानिध्य में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी गईं।

ऊंटगाड़ी पर सजी श्रीराम दरबार की भव्य झांकी
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण ऊंटगाड़ी पर सजाया गया मनमोहक राम दरबार रहा। भगवान श्रीराम की पालकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा गोपीनाथ जी मंदिर से रवाना होकर पोस्ट ऑफिस, मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, पांच बत्ती, खैल मैदान, जामा मस्जिद होते हुए बिछात मार्ग से वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में श्रद्धालु पालकी के नीचे से निकलकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। पूरी यात्रा के दौरान भक्त भजनों पर झूमते रहे और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।
प्रशासनिक मुस्तैदी एवं जन-भागीदारी
आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। कार्यक्रम में बृजलाल महाराज, कपिल शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, कैलाश डंडीदार, ताराचंद मित्तल, अनिल कुमार, राम रतन बबेरवाल, दशरथ सिंह शेखावत, पूनम चंद सोनी, दशरथ सिंह राव, रण सिंह, श्यामलाल, तेजस छींपा, प्रमोद कुमार, बाबा अशोक सैनी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074831


