राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों का सम्मान
बिजौली : क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौली में बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय भले ही प्राथमिक स्तर का है, लेकिन यहां की शैक्षणिक गुणवत्ता और परिणाम आसपास के निजी व सरकारी विद्यालयों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
कार्यक्रम में बीएलओ सुनीता छिछोलिया, रितु कुमारी, पूनम शर्मा, सरिता, सुदेश, नर्सिंग स्टाफ की सीएमओ मधु शर्मा, आशा सहयोगिनी सरोज, आंगनवाड़ी केंद्र चांदकोर का स्टाफ तथा कुकिंग स्टाफ माया और ओमपति भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष झुंझुनूं कुलदीप सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा, बदलू राम, ईश्वर जी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2074823


