10वीं बोर्ड में 92.50 प्रतिशत के साथ भावना ने किया झेरली स्कूल को टॉप
सरकारी विद्यालयों में बेहतर संसाधनों के साथ मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा - सुशीला शर्मा
पिलानी : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झेरली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस वर्ष भावना पुत्री समर्थसिंह ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तपस्या ने 86 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा पूजा ने 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्था प्रधान सुशीला शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकारी स्कूल अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से बड़े लक्ष्य हासिल कर रहे हैं।
जरूरत है तो सिर्फ विश्वास, निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत की। कार्यक्रम में अभिभावक समर्थसिंह, शीशराम, रमेश सहित विद्यालय स्टाफ के संजीव कुमार, मंजू कुमारी, अमरसिंह, इंदिरा, सुनील कुमार, अशोक कुमार, शकुंतला देवी, विजय, अनुसूइया, नेहल, सुनीता शर्मा, करणी सिंह, कविता बालान व प्रदीप उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074809


