[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम चरित्र मानस पाठ का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम चरित्र मानस पाठ का हुआ समापन

राम चरित्र मानस पाठ का हुआ समापन

खेतड़ी नगर : केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का गुरुवार को विधिवत पूर्णाहूति, हवन एवं रामायण आरती के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। धार्मिक माहौल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, चंदा देवी, महेश सिंघानिया, सीताराम, लक्ष्मी देवी, घीसाराम, कमला देवी, केपी भार्गव एवं राजू देवी मुख्य यजमान रहे। पंडित कैलाश शर्मा ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कराते हुए पूर्णाहूति, हवन और रामायण आरती संपन्न करवाई तथा प्रसाद का भोग लगवाया।

इससे पूर्व कथा वाचन के दौरान सुभाष शर्मा ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने संसार को एकता, सत्य और भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य धर्म और सत्य के मार्ग पर चलकर मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है।

कार्यक्रम के अंत में अभयसिंह हिन्दुस्तानी, रामौतार बंसल, संतोष देवी, पुरुषोत्तम, ममता, सुमित्रा चौधरी, रघुवीर शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Related Articles