सिंघाना में फर्जी पट्टा मामले में दो गिरफ्तार:हवेली पर कब्जे के प्रयास में फर्जी दस्तावेज और पट्टा जारी किया था
सिंघाना में फर्जी पट्टा मामले में दो गिरफ्तार:हवेली पर कब्जे के प्रयास में फर्जी दस्तावेज और पट्टा जारी किया था
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए फर्जी पट्टा जारी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक हवेली पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया था।
थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- 20 जनवरी को सिंघाना निवासी अरविंद मिश्रा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र यादव, तत्कालीन सरपंच विजय कुमार शर्मा, विनय कान्त शर्मा और झाबरमल पर फर्जी दस्तावेज व फर्जी पट्टा बनाकर हवेली को झाबरमल के नाम करवाने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित हवेली के स्वामित्व संबंधी कागजातों की जांच की और गवाहों से पूछताछ की। जांच के बाद, खानावाला कुआं गुजरवास निवासी झाबरमल पुत्र हनुमान प्रसाद और वार्ड नं. 12 सिंघाना निवासी विनयकांत शर्मा को हिरासत में लिया गया। जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से हवेली के फर्जी दस्तावेज और पट्टा जारी करने के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान टीम में थानाधिकारी सुगन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र नारवाल, कॉन्स्टेबल अमित कुमार और अजय कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2074652


