[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:8वीं और 10वीं बोर्ड में अच्छा रहा स्टूडेंट्स का रिजल्ट, टीचर्स ने किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:8वीं और 10वीं बोर्ड में अच्छा रहा स्टूडेंट्स का रिजल्ट, टीचर्स ने किया प्रेरित

बबाई स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:8वीं और 10वीं बोर्ड में अच्छा रहा स्टूडेंट्स का रिजल्ट, टीचर्स ने किया प्रेरित

बबाई : बबाई उपतहसील के राजकीय सीनियर माध्यमिक स्कूल में 8वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम आने पर सम्मान समारोह और अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़ ने की। मुख्य अतिथि इंद्रराज सिंह मरोडिया थे, जबकि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमावत और आरपी भानुप्रकाश विशिष्ट आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपप्रधानाचार्य रीना शर्मा, उपप्रधानाचार्य हवासिंह, बाबूलाल सैनी और नीरू कुमावत भी विशिष्ट अतिथि थे।

स्कूल परिवार ने मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत हुआ। वहीं दसवीं बोर्ड परीक्षा के होनहार स्टूडेंट्स खुशी कुमावत ने पहला हासिल किया। रीना सैनी को दूसरा और ललिता सैनी तीसरे स्थान पर रहीं। आठवीं बोर्ड परीक्षा में चंचल पंवार, देव शर्मा, कोमल और मुस्कान ने ‘ए’ ग्रेड प्राप्त की। वहीं, पांचवीं बोर्ड में आस्था ने ‘ए’ ग्रेड हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

प्रिंसिपल रामनिवास जाखड़ ने बताया कि साल 1988 के बाद यह पहला मौका है जब स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यालय में संचालित विषयों और राजस्थान सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता मनोज स्वामी, सुनील स्वामी, लीलाधर, राहुल रोहिलान, सुमन, प्रियंका, वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत तिवाड़ी, मधुसूदन मिश्रा, अशोक कुमावत, राजेंद्र सैनी, रवि सुरोलिया, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी उमाकांत शर्मा, कारीक राम, वरिष्ठ लिपिक विष्णु दत्त हरितवाल, मयंक अग्रवाल सहित समस्त विद्यालय परिवार, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles