[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ताल बालाजी मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में रोष:चांदी के छत्र सहित कीमती सामान ले उड़े चोर, पुलिस कर रही मामले की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

ताल बालाजी मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में रोष:चांदी के छत्र सहित कीमती सामान ले उड़े चोर, पुलिस कर रही मामले की जांच

ताल बालाजी मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में रोष:चांदी के छत्र सहित कीमती सामान ले उड़े चोर, पुलिस कर रही मामले की जांच

रतनगढ़ : ग्राम आबसर स्थित ताल बालाजी मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से पांच चांदी के छत्र सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी भंवरलाल स्वामी जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने बाहरी गेट और गर्भगृह के ताले टूटे हुए पाए। अंदर जाकर देखने पर चांदी के छत्र और अन्य सामान गायब मिले।

पुजारी ने तुरंत माइक के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले मध्य रात्रि में एक शादी समारोह से लौट रहे गांव के कुछ युवाओं ने मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए पकड़ा था। उस समय चोरी की जानकारी न होने के कारण युवाओं ने उससे पूछताछ कर उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया था।

सुबह चोरी का पता चलने पर इस संबंध में जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्ध व्यक्ति से भी पूछताछ कर सकती है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है और वे शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं।

Related Articles