सिंघाना में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग:ग्रामीणों ने नगरपालिका अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
सिंघाना में सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग:ग्रामीणों ने नगरपालिका अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका में खराब सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की कमी के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने नगरपालिका अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बेहतर व्यवस्था बनाने की मांग की। यह ज्ञापन वार्ड नंबर 30 के टोडी मोहल्ला स्थित मेघवाल बस्ती के निवासियों की ओर से दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि मेघवाल बस्ती में लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए हैं, जिससे बस्ती की हालत बेहद खराब है। सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं, पेयजल संकट गहराता जा रहा है, और साफ-सफाई का पूर्ण अभाव है।
मोहल्ले में जगह-जगह फैली गंदगी से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा, रास्तों पर अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगातार बस्ती की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही और आमजन के अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण, जल व्यवस्था सुधार, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर हेतराम गोठवाल, बाबूलाल कालोडिया, अशोक गोठवाल, मनोज कुमार, ईश्वर, रवि कुमार, लालाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072904


