पचेरी कलां पुलिस ने 290 ग्राम गांजा जब्त किया:ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत आरोपी गिरफ्तार
पचेरी कलां पुलिस ने 290 ग्राम गांजा जब्त किया:ऑपरेशन एंटी-वेनम के तहत आरोपी गिरफ्तार
पचेरी कलां : झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना पुलिस ने “ऑपरेशन एंटी-वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 290 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।
जानकारी के अनुसार, पचेरी कलां थाना प्रभारी बनवारीलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। पचेरी कलां से गुंती जाने वाले मार्ग पर स्थित अभयनाथ मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में काले रंग की थैली लेकर जा रहा था। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान आकाश (24) निवासी रायपुर अहिरान के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसकी थैली की तलाशी ली, तो उसमें 290 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आरोपी यह गांजा कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।
थाना प्रभारी बनवारीलाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072880


