न्यायाधीश विजय कोचर ने सपरिवार किए जमवाय माता के दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना की
न्यायाधीश विजय कोचर ने सपरिवार किए जमवाय माता के दर्शन, सुख-समृद्धि की कामना की
उदयपुरवाटी : कैलाश बबेरवाल, गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के प्रसिद्ध भोड़की स्थित जमवाय माता मंदिर में सिविल न्यायाधीश विजय कोचर ने सपरिवार मंदिर पहुँचकर माता के दरबार में शीश नवाया, साथ ही क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की। न्यायाधीश विजय कोचर अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर परिसर पहुँचे, जहाँ उन्होंने माता जमवाय की दिव्य प्रतिमा के दर्शन किए। सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित विकास शर्मा के सानिध्य में सपरिवार विधि-विधान के से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करायी। मंत्रोच्चार के बीच न्यायाधीश दंपत्ति ने माता के चरणों में धोक लगाकर पुजारी से आशीर्वाद लिया।

पूजा अर्चना के पश्चात पंडित विकास शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार न्यायाधीश विजय कोचर, उनकी पत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाई तथा प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने पर भक्तिमय माहौल बना रहा। पंडित विकास शर्मा ने कहा कि माता जमवाय का दरबार अटूट आस्था का केंद्र है। यहाँ आने पर मन को असीम शांति मिलती है। दर्शन के उपरांत न्यायाधीश ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत किया। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच माता के प्रति गहरी आस्था की झलक देखी गई। उन्होंने माता से प्रदेश में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072768

