झुंझुनूं में ओले-गिरने से फसलें खराब:किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- सर्वे किया जाए
झुंझुनूं में ओले-गिरने से फसलें खराब:किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- सर्वे किया जाए
झुंझुनूं : झुंझुनूं के मंडावा क्षेत्र में हाल की ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसल खराब होने के बाद किसानों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एडवोकेट राजकुमार सैनी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि सरसों और चने की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी, लेकिन अचानक हुई ओलावृष्टि से फलियां झड़ गईं और पौधे टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह खराब हो गई और किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है और मुआवजे की मांग की है।

घर चलाने और अगली बुवाई की चिंता
किसानों का कहना है कि फसल खराब होने के बाद अब उनके सामने घर खर्च चलाने और अगली फसल बोने की समस्या खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि नुकसान के बाद उनके पास आर्थिक संसाधन नहीं बचे हैं।
गिरदावरी और बीमा सर्वे की मांग
तहसीलदार को दिए ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि प्रशासन तुरंत पटवारियों को भेजकर खेतों का सर्वे करवाए। साथ ही नुकसान का सही आकलन कर जल्द मुआवजा दिया जाए और फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों से मौके का मुआयना कराया जाए।
प्रशासन ने रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिया
किसानों की बात सुनने के बाद तहसीलदार डॉ. सुरेन्द्र भास्कर ने कहा कि मामले में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार नुकसान का आकलन कर सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2073479


