[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार:थैली में रखकर ले जा रहा था, पुलिस को देख भागने लगा तो पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार:थैली में रखकर ले जा रहा था, पुलिस को देख भागने लगा तो पकड़ा

सिंघाना में गांजा तस्करी करते एक गिरफ्तार:थैली में रखकर ले जा रहा था, पुलिस को देख भागने लगा तो पकड़ा

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने रविवार देर शाम अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुझारपुर निवासी ब्रजगिरी गुर्जर को 460 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई सिंघाना से खेतड़ीनगर जाने वाली सड़क पर बनवास के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली लटकाए पैदल आता दिखा। पुलिस जाब्ते को देखकर वो अपनी थैली छिपाकर तेजी से वापस मुड़ने लगा। शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने अपनी थैली में गांजा होने की बात कबूली। आरोपी ने अपना नाम जुझारपुर निवासी ब्रजगिरी गुर्जर बताया। उसके पास गांजा रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने ब्रजगिरी के कब्जे से कुल 460 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी ब्रजगिरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी सुगन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल विकास लांबा, कॉन्स्टेबल अमित, विक्रम सिंह, विकास कुमार और अजय कुमार शामिल थे।

Related Articles