जसरापुर की बड़ाऊ में प्रशिक्षण:कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया
जसरापुर की बड़ाऊ में प्रशिक्षण:कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया
खेतड़ी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जसरापुर ग्रामीण मंडल द्वारा बड़ाऊ स्थित प्रभुदास आश्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला ने मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र काजला ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी, विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, जिला मंत्री निखिल शर्मा, पूर्व सरपंच फतेह सिंह बड़ाऊ, पूर्व चेयरमैन बृजेश शाह और शेर सिंह निर्वाण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में पार्टी के इतिहास, संगठनात्मक ढांचे, विचारधारा और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
वक्ताओं ने प्रशिक्षित, अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करते हैं और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के तरीकों के बारे में भी बताया गया। उन्हें आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस कार्यक्रम में राकेश शर्मा बीलवा, झंडूराम गुर्जर, बिरजू मोडकी, दिलीप तेतरवाल, सूर्यप्रकाश शर्मा, रविंद्र कुमार, बलवान, नगेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072002
