[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हत्या का केस, वीडियो बनाने वाले समेत 6 को उम्रकैद:बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता-भाई व ताऊओं ने युवक के मामा को मार डाला था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हत्या का केस, वीडियो बनाने वाले समेत 6 को उम्रकैद:बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता-भाई व ताऊओं ने युवक के मामा को मार डाला था

हत्या का केस, वीडियो बनाने वाले समेत 6 को उम्रकैद:बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता-भाई व ताऊओं ने युवक के मामा को मार डाला था

सीकर : सीकर में हरलाल जाट की हत्या के मामले में कोर्ट ने 6 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले के 5 दोषी बेटी की लव मैरिज से नाराज थे। उन्होंने युवक के मामा हरलाल जाट को किडनैप कर खंभे से बांधकर पीटा था। छठा व्यक्ति वीडियो बनाने का दोषी पाया गया है।

सीकर एडीजे-1 ने 7 साल के कोर्ट ट्रायल के बाद दोनों पक्षों के सभी गवाहों को सुनने के बाद आजीवन कारावास का फैसला सुनाया है। घटना सीकर के सदर थाना क्षेत्र के सांवलोदा पुरोहितान में 30 अक्टूबर 2019 को हुई थी।

राज्य सरकार के अपर लोक अभियोजक(एपीपी) एडवोकेट रामावतार शर्मा ने बताया कि मृतक हरलाल के भांजे सुरजीत ने सांवलोदा पुराेहितान निवासी चंद्रकला से आर्य समाज में शादी की थी। मैरिज सर्टिफिकेट पर गवाह की जगह मृतक हरलाल के साइन थे। इससे चंद्रकला का परिवार हरलाल से रंजिश रखने लगा।

30 अक्टूबर 2019 को चंद्रकला के भाई बिहारीलाल ने पिता व पिता के भाइयों के साथ मिलकर सुरजीत के मामा हरलाल को किडनैप कर घर ले गए। फिर खंभे से बांधकर मारपीट की। सुरजीत ने पुलिस की सहायता से हरलाल को छुड़ाकर पहले सीकर फिर जयपुर हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हरलाल की मौत हो गई थी।

बेटी की शादी दोगुनी उम्र के व्यक्ति से करना चाहता था परिवार

दोषियों की बेटी चंद्रकला ने कोर्ट में बताया- 24 जून 2019 को उसके भाई बिहारीलाल की शादी के बदले में मेरी शादी दोगुनी उम्र के युवक से तय कर दी गई थी। इससे नाराज चंद्रकला ने सुरजीत के साथ उसके मामा हरलाल की मौजूदगी में आर्य समाज में शादी कर ली। इस शादी से चंद्रकला के परिवारजन आक्रोशित हो गए।

जान से मारने की धमकी दी थी

चंद्रकला ने कोर्ट में बताया कि शादी करने से नाराज परिवारजनों ने सुरजीत व सुरजीत के मामा हरलाल को कई बार जान से मारने की धमकी दी। 30 अक्टूबर 2019 को हरलाल सीकर मंडी में धान बेचकर वापस लौट रहा था तो उसके(चंद्रकला के) भाई बिहारीलाल ने फोन कर कहा कि सांवलोदा की तलाई में मिलो, बैठकर बात करनी है।

एडवोकेट रामावतार शर्मा ने बताया- हरलाल जब सांवलोदा की तलाई पहुंचा तो वहां चंद्रकला के भाई बिहारीलाल के साथ उसके पिता रामदयाल, ताऊ रिछपाल, सुखदेवाराम और बालूराम मौजूद थे। वो सभी हरलाल को गाड़ी में डालकर सांवलोदा पुरोहितान स्थित मकान पर ले गए, जहां हरलाल को खंभे से बांधकर मारा। इस दौरान खातीवास निवासी नेमीचंद पूरी वारदात की वीडियो बना रहा था। इसी बीच एक पड़ोसी ने सुरजीत को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सुरजीत ने सीकर सदर पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया। पुलिस की मदद से घायल हरलाल को सीकर के एसके अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां से डॉक्टर्स ने जयपुर रैफर कर दिया।

एडवोकेट रामावतार शर्मा ने बताया कि जयपुर में इलाज के दौरान हरलाल की मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को हत्या की धाराओं में चार्ज किया था।

Related Articles