[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में स्टेडियम रोड दो दिन बंद:नाला-क्रॉस निर्माण के लिए 26 और 27 मार्च को आवाजाही नहीं होगी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में स्टेडियम रोड दो दिन बंद:नाला-क्रॉस निर्माण के लिए 26 और 27 मार्च को आवाजाही नहीं होगी

लक्ष्मणगढ़ में स्टेडियम रोड दो दिन बंद:नाला-क्रॉस निर्माण के लिए 26 और 27 मार्च को आवाजाही नहीं होगी

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका मुरली मनोहर मंदिर से पश्चिम दिशा में खेल स्टेडियम की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर नाला और क्रॉस निर्माण कार्य करेगी। इस कारण यह मार्ग 26 और 27 मार्च को दो दिनों के लिए बंद रहेगा।

नाला और क्रॉस का निर्माण किया जाएगा

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) नवनीत कुमावत ने बताया कि 26 और 27 मार्च को मुरली मनोहर मंदिर के पास पश्चिमी दिशा में स्टेडियम रोड पर नाला और क्रॉस का निर्माण कार्य किया जाएगा। इस निर्माण कार्य के चलते मुरली मनोहर मंदिर से नेशनल हाईवे की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर शुक्रवार और शनिवार को आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

इस अवधि में विशेष रूप से बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Related Articles