सीकर में रामनवमी पर ढाई हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात:शोभायात्रा के दौरान दुकानों-घरों की छतों से ड्रोन से की जाएगी निगरानी
सीकर में रामनवमी पर ढाई हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात:शोभायात्रा के दौरान दुकानों-घरों की छतों से ड्रोन से की जाएगी निगरानी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन के पुख्ता इंतजामात रहेंगे। जिला कलेक्टर ने शोभायात्रा के लिए 12 मजिस्ट्रेट लगाए हैं, तो वहीं करीब 2500 पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया जाएगा। शोभायात्रा के रास्ते में आने वाले सभी घरों और दुकानों की छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन से सभी छतों की कड़ी निगरानी की जाएगी।
जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि RAS और तहसीलदार स्तरीय अधिकारियों की 2-2 के पैच में ड्यूटी लगाई गई है। रामनवमी की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में सादा वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से निगरानी रखेगी पुलिस
सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि शोभायात्रा के लिए जिले की पुलिस लाइन, RAC, सभी पुलिस थानों के जाब्ते के साथ ही जयपुर रेंजभर की फोर्स लगाई जाएगी। पुलिस पूरी शोभायात्रा और रास्ते के सभी घरों की ड्रोन से निगरानी रखेगी। शोभायात्रा के रास्ते में आने वाली सभी गलियों को बैरिकेडिंग से बंद किया जाएगा। पुलिस फोर्स 25 मार्च से 27 मार्च तक ड्यूटी पर रहेगी।
सीकर में रामनवमी पर रघुनाथ मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी और रामलीला मैदान में संपन्न होगी। शोभायात्रा के रूट मैप को लेकर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने भी जानकारी ली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071971


