[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मधुमेह सहित विभिन्न रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर 24 मार्च को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मधुमेह सहित विभिन्न रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर 24 मार्च को

मधुमेह सहित विभिन्न रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर 24 मार्च को

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंदजी महाराज की प्रेरणा से शारदा क्रोपकेम, मुंबई के आर्थिक सहयोग से सामाजिक विकास हेरिटेज एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा 24 मार्च को जांगिड़ अस्पताल, नवलगढ़ में 140वां विशाल निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।

यह शिविर अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा एवं श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान, चिड़ावा के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा। शिविर में दमा, गठिया, मधुमेह, बुखार, खाज-खुजली, पथरी एवं लीवर संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।

दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह द्वारा रोगियों की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की जाएंगी। विशेष रूप से मधुमेह के मरीजों के लिए ब्लड शुगर जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि यह शिविर आयुर्वेदिक उपचार लेने वाले मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और इसे प्रत्येक माह आयोजित करने की योजना है। उन्होंने नवलगढ़ एवं आसपास क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

विशेषज्ञों के अनुसार देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और लगभग 12 करोड़ लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। मधुमेह के सामान्य लक्षणों में अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, भूख अधिक लगना, दृष्टि कमजोर होना, घाव का देर से भरना, हाथ-पैरों में सुन्नता एवं बार-बार फोड़े-फुंसी होना शामिल हैं।

शिविर के प्रांतपाल रामावतार सबलानिया एवं बालरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखर चंद जैन ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों को जांच करवाने की सलाह दी जिनके परिवार में मधुमेह की समस्या रही है।

Related Articles