गढ़ में कुआं पूजन के साथ सादगी के साथ संपन्न हुआ गणगौर महोत्सव
गढ़ में कुआं पूजन के साथ सादगी के साथ संपन्न हुआ गणगौर महोत्सव
मंड्रेला : कस्बे में ठा. श्योलाल सिंह जी – जगत सिंह जी के गढ़ (पाना कान सिंह जी गढ़) में आयोजित दो दिवसीय गणगौर महोत्सव का समापन रविवार शाम को पारंपरिक विधि-विधान के साथ कुआं पूजन कर किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माता गणगौर की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि करीब 36 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गढ़ द्वारा गणगौर की शाही सवारी धूमधाम से निकालने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे कस्बे में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिल रही थी।
लोग बेसब्री से शाही सवारी के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक उत्पन्न हुई शोक की परिस्थिति के चलते सर्वसम्मति से शाही सवारी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई और परंपरानुसार कुआं पूजन के साथ महोत्सव का गरिमामय समापन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे गढ़ परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और लोगों ने सादगी के साथ गणगौर पर्व की रस्में निभाईं।
इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल हेम सिंह शेखावत ने कहा कि गढ़ में गणगौर महोत्सव की परंपरा बहुत पुरानी और गौरवशाली रही है। वर्षों बाद शाही सवारी निकालने की तैयारियां पूरी होने के बावजूद शोक की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा, लेकिन परंपराओं का सम्मान रखते हुए सभी रस्में विधिपूर्वक संपन्न की गईं। भविष्य में फिर से भव्य स्तर पर इस आयोजन को किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2070950

