[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

सूरजगढ़ : स्थानीय श्री रैगर समाज सामुदायिक भवन में आयोजित आम सभा में वरिष्ठ समाजसेवी फूलचंद सुनिया की अध्यक्षता में कस्बे की अग्रणी सामाजिक संस्था डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

नवनियुक्त सचिव राधेश्याम चिरानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में रतनलाल चेतीवाल को अध्यक्ष, सीताराम कटारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोहनलाल बाकोलिया को कोषाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश सेवदा को संयुक्त सचिव एवं मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही एडवोकेट रतनलाल तंवर को विधि सलाहकार, सज्जन कटारिया को कार्यक्रम प्रभारी, अनिल कनवाड़िया को सह कार्यक्रम प्रभारी, रामस्वरूप सिंह आसलवासिया को संगठन मंत्री तथा मोतीलाल डिग्रवाल को संरक्षक बनाया गया।

कौर कमेटी में भंवरलाल बड़सीवाल, गोविंदराम सोकरिया, फूलचंद सुनिया, लीलाराम चौहान, फूलचंद फुलवारिया एवं गुलझारी लाल चावला को शामिल किया गया। वहीं प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में जुगल किशोर चेतीवाल तथा सह प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में कुलदीप सिंगल को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मंडल में विमला कुमारी को अध्यक्ष, कविता कटारिया को सचिव और मंजीत सिंगल को महिला संगठन मंत्री बनाया गया।

मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूर्व की भांति धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी दिन बालिकाओं के लिए लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी भवन की नींव भी रखी जाएगी, जिससे ‘बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ’ अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर छोटेलाल गजराज, राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल, नंदलाल सुनिया, किशनलाल गजराज, संतोष, विमला बाकोलिया, किरण देवी सहित कई गणमान्य लोगों ने सभा में भाग लिया।

Related Articles