कोलसिया में गणगौर महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता:महिला-पुरुष टीमों ने उत्साह से लिया भाग, गोठड़ा की टीम विजेता बनी
कोलसिया में गणगौर महोत्सव के तहत कबड्डी प्रतियोगिता:महिला-पुरुष टीमों ने उत्साह से लिया भाग, गोठड़ा की टीम विजेता बनी
कोलसिया : कोलसिया में गणगौर महोत्सव 2026 के तीसरे दिन रविवार को श्री सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही।
कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों का पहला मैच गोठड़ा और कोलसिया के बीच खेला गया, जिसमें कोलसिया विजयी रही। महिलाओं की टीमों के बीच हुए दूसरे मैच में लक्ष्मी बाई टीम ने वृंदावन कोलसिया को हराया। तीसरा कबड्डी मैच कोलसिया और गोठड़ा के बीच हुआ, जिसमें गोठड़ा की टीम विजेता बनी। इन मैचों के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
कबड्डी के अलावा, युवाओं और महिलाओं ने नाव झूलों का आनंद लिया, जबकि बच्चों ने मिक्की माउस और अन्य मनोरंजक राइड्स का लुत्फ उठाया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और अन्य ग्रामीणों में महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
इस आयोजन में भगत सिंह यूथ राजस्थान और टीम रुद्र ने कोलसिया के ग्रामीणों के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पांच दिवसीय महोत्सव शेखावाटी और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, भाषा, वेशभूषा और ग्रामीण जीवन शैली का जीवंत संगम प्रस्तुत करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2070938

