[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में मनाई ईद:ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में मनाई ईद:ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

सुजानगढ़ में मनाई ईद:ईदगाह पर हुई मुख्य नमाज, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य नमाज शहर की ईदगाह मस्जिद पर पढ़ी गई। शहर काजी मो. अकरम रिजवी ने नमाज अदा करवाई। नमाज पढ़ने के बाद हजारों लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ की।

दुआ के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी रिजवी ने भी सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, निवर्तमान उपसभापति अमित मारोठिया, पवन माहेश्वरी, राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कीलक, बजरंग सेन, प्रदीप तोदी, कन्हैयालाल माली, हंसराज तंवर, अयूब नसवान सहित कई नेताओं ने पहुंचकर ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी व्यवस्थाओं में तैनात रहा।

Related Articles