[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में गणगौर की सवारी निकली:नया बाजार में मेला लगा, रविवार को नाथो तालाब पर भी होगा आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में गणगौर की सवारी निकली:नया बाजार में मेला लगा, रविवार को नाथो तालाब पर भी होगा आयोजन

सुजानगढ़ में गणगौर की सवारी निकली:नया बाजार में मेला लगा, रविवार को नाथो तालाब पर भी होगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में शनिवार को गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद से गाजे-बाजे के साथ गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। सवारी के शहर में घूमने के बाद नया बाजार चौक पर मेले का आयोजन किया गया।

मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने गणगौर माता का पूजन किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। नगर परिषद के अलावा मुरली मनोहर मंदिर, लुहारगाड़ा और भोजलाई रोड से भी गणगौर की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ नया बाजार चौक पहुंचीं। इस दौरान आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार की स्टॉलें लगाई गईं, जहां लोगों ने खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया।

इससे पहले नगर परिषद में पंडित सोमदत्त आसोपा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इस अवसर पर नगर परिषद के एसआई ओमप्रकाश स्वामी और आरआई मुन्नालाल मीणा ने पूजा में भाग लिया। पार्षद दीनदयाल पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, कमल दाधीच सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। गौरतलब है कि गणगौर मेले का आयोजन रविवार को नाथो तालाब मेला ग्राउंड पर भी किया जाएगा।

Related Articles