शारीरिक विकास, अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रभावी माध्यम हैं खेल : राठौड़
शारीरिक विकास, अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रभावी माध्यम हैं खेल : राठौड़
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला – एक खेल : एथलेटिक्स” योजना के तहत जिला खेल स्टेडियम में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, चूरू विधायक हरलाल सहारण सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि “एक जिला – एक खेल” योजना के तहत चूरू में एथलेटिक्स के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है, जिसे उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विधायक हरलाल सहारण ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और समाज व राष्ट्र को नई दिशा मिलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की सराहना की।

जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 14 से 20 मार्च तक आयोजित किया गया। चूरू जिला खेल स्टेडियम में बालक वर्ग एवं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, राजगढ़ में बालिका वर्ग के शिविर आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 100 बालक और 50 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान खिलाड़ियों को भोजन, आवास एवं पेयजल की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा खेलों में लगने वाली चोटों की रोकथाम और रिकवरी के बारे में भी जानकारी दी गई। समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और टी-शर्ट वितरित कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ओम सारस्वत, अभिषेक चोटिया, जुगल सिंह भाटी, सुरेंद्र प्रजापत, पंकज लांबा, शंकर सिंह, सरस्वती मुंडे, मनमोहन सिंह, राहुल पीपलवा, प्रदीप शर्मा, विजय कुमार, अनिल प्रजापत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2069867


