मानोता कलां में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:253 मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया
मानोता कलां में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:253 मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य परामर्श दिया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता कलां स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तहत आयोजित इस शिविर में 253 रोगियों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श दिया गया।
शिविर में डॉ. महेंद्र सैनी के मार्गदर्शन में जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल नारनौल और केसीसी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. एस.एस. यादव, डॉ. मनीष, डॉ. नवीन, डॉ. मोनिस और डॉ. प्रमोद शामिल थे।
शिविर प्रभारी घनश्यामदास ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी और विशिष्ट अतिथि केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि एस. शिवदर्शी ने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट सीएसआर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित के अनेक कार्य करवाए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जन सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक मानव संसाधन विपिन शर्मा, डॉ. दीपिका खुराना, मानोता कलां के पूर्व सरपंच प्रभुदयाल गुर्जर, बाबूलाल सैनी, सुधा शर्मा, राजेंद्र, पुलकित धनखड़, सुरेंद्र, सुमित, समीर, रमेश, मोहित, कृष्ण कुमार और अशोक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068671