[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिन्दू नव वर्ष पर 101 दीपों से सजा उत्सव, श्रद्धा और उल्लास का माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हिन्दू नव वर्ष पर 101 दीपों से सजा उत्सव, श्रद्धा और उल्लास का माहौल

हिन्दू नव वर्ष पर 101 दीपों से सजा उत्सव, श्रद्धा और उल्लास का माहौल

झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा हिन्दू नव वर्ष का उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री लक्ष्मी नाथ पाठशाला कार्यालय में किया गया, जिसमें ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि इस पावन अवसर पर ट्रस्ट कार्यालय में 101 घी के दीपक प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वातावरण दीपमय और आध्यात्मिक हो गया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं की पुत्रियों द्वारा आकर्षक और रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वर को प्रसाद अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने हिन्दू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और नई शुरुआत का संदेश दिया। साथ ही, सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सेवा कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सीताराम घोटड़, सुरेश सीमार, नरोत्तम दुलगच, प्रदीप दुलगच, ग्यारसी कुमारी, सबल, विनाराणी, समीर गनोलिया, किरण दुलगच, सिया कुमारी, स्नेहा, वंशिका, आराध्या सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय, उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

Related Articles