पिलानी पुलिस ने 110 ग्राम गांजा किया जब्त:एक युवक गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में हुई कार्रवाई
पिलानी पुलिस ने 110 ग्राम गांजा किया जब्त:एक युवक गिरफ्तार, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में हुई कार्रवाई
पिलानी : झुंझुनू जिले की पिलानी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 110 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के निर्देश और वृताधिकारी विकास धींधवाल के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान बेरी रोड़ बाईपास पुलिया के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा मिला। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध अनुमति या दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक (25) पुत्र बजरंगलाल, निवासी वार्ड नंबर 8, पिलानी के रूप में हुई है। प्रकरण की जांच मंड्रेला थाना प्रभारी कैलाशचंद द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चंद्रभान के साथ हेड काॅन्स्टेबल सुरेश, धर्मवीर, प्रवीण कुमार और राजेश भी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068671