पलसाना में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, 1 दिन की मोहलत:ईओ ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
पलसाना में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, 1 दिन की मोहलत:ईओ ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
पलसाना : नगर पालिका पलसाना की अधिशासी अधिकारी (ईओ) रवीना चौधरी ने रामलीला मैदान और उसके आसपास के अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ स्थानीय और बाहरी व्यक्तियों द्वारा सड़कों के किनारे तथा रामलीला मैदान में अस्थायी दुकानें लगाई जा रही हैं, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।
ईओ रवीना चौधरी ने अतिक्रमण करने वालों को एक दिन के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा। बुधवार को कस्बे में संबंधित स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिका पलसाना द्वारा पूर्व में भी अतिक्रमण के खिलाफ कई अभियान चलाए जा चुके हैं। खंडेला रोड और सीकर-जयपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
नगर पालिका द्वारा निरंतर और सख्ती से कार्रवाई करने पर खंडेला रोड, सीकर-जयपुर रोड और कस्बे में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। पूर्व में भी दुकानदारों को सड़क पर सामान न रखने और दुकानों के बाहर लगे टेंट, पर्दे, बोर्ड, बैनर आदि हटाने की हिदायत दी गई थी, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
अधिशासी अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं की स्वयं की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066111


