[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान की ढाणी में आग, तीन पशुओं की मौत:भादासर उतराधा में घरेलू सामान, खाद-बीज भी जला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

किसान की ढाणी में आग, तीन पशुओं की मौत:भादासर उतराधा में घरेलू सामान, खाद-बीज भी जला

किसान की ढाणी में आग, तीन पशुओं की मौत:भादासर उतराधा में घरेलू सामान, खाद-बीज भी जला

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के भादासर उतराधा गांव में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एक किसान की ढाणी में आग लग गई। इस घटना में किसान रामकिशन शर्मा की ढाणी की छान और दो झोंपड़े जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

आग लगने के दौरान ढाणी की छान में बंधे एक बछड़ा, एक भैंस और एक गाय आग की लपटों में फंस गए। तीनों पशु आग में झुलस गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पशुओं की मौत के अलावा, ढाणी में रखा किसान का घरेलू सामान, खाने-पीने के बर्तन, 10 बैग डीएपी, 15 बैग यूरिया, तीन क्विंटल बाजरा और चार क्विंटल मूंगफली का बीज भी आग में नष्ट हो गया।

खेत में काम कर रहे लोगों ने आग की लपटें देखकर उसे बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तेज हवाओं और आग के फैलाव के कारण वे उस पर काबू नहीं पा सके और कुछ ही देर में पूरा परिसर जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गांव के भगवानाराम जाखड़, मामराज, लेखराम सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को राहत दिलाने के लिए तहसीलदार रतनलाल मीणा को फोन पर घटना की जानकारी दी। तहसीलदार ने उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। इस मामले में सरदारशहर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेगी और हुए नुकसान का आकलन करेगी।

Related Articles