लाडपुर में 388 ग्राम गांजा बरामद:बीड़ी-गुटखे की आड़ में बेच रहा था मादक पदार्थ
लाडपुर में 388 ग्राम गांजा बरामद:बीड़ी-गुटखे की आड़ में बेच रहा था मादक पदार्थ
सीकर : सीकर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एंटी वेनम’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला विशेष शाखा और जाजोद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लाडपुर में 388 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाडपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपनी बीड़ी-गुटखे की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजे का कारोबार कर रहा था।
थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई। जिला विशेष शाखा और स्थानीय पुलिस ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2066119


