सिंघाना के कुठानिया में हटाया अतिक्रमण:ढाई साल बाद खुला रास्ता, एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई
सिंघाना के कुठानिया में हटाया अतिक्रमण:ढाई साल बाद खुला रास्ता, एसडीएम के निर्देश पर कार्रवाई
सिंघाना : झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के कुठानिया गांव में मंगलवार को प्रशासन ने एक आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यह रास्ता पिछले ढाई साल से बंद था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी।
स्थानीय निवासियों ने की थी मांग
तहसीलदार बजरंग जाखड़ ने बताया कि कुठानिया निवासी बनवारीलाल ने बुहाना एसडीएम से इस आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई थी। एसडीएम ने इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक और हल्का पटवारियों की एक टीम गठित की।
टीम को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण में पाया गया कि आम रास्ते पर तारबंदी कर अतिक्रमण किया गया था, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था।
इसके बाद तहसीलदार और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासन और पुलिस ने जेसीबी की मदद से रास्ते पर लगाई गई तारबंदी को हटवाया और बंद पड़े रास्ते को सुचारू रूप से चालू करवाया।
समझाइश कर रास्ते को खुलवाया
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों की ओर से हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर रास्ते को खुलवाया। तहसीलदार ने अतिक्रमण करने वालों को दोबारा रास्ता बंद करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
आवागमन में मिलेगी सुविधा
रास्ते से अतिक्रमण हटने और उसके सुचारू होने से अब लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार बजरंग जाखड़, भू-अभिलेख निरीक्षक मुरारीलाल, भैसावता पटवारी लोकेश कुमार, मोई सद्दा पटवारी लीलाधर गराटी, पुहानिया पटवारी पंकज कौशिक के साथ सिंघाना और पचेरीकलां का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2065195


